Reserved word in C in hindi | C Language Reserved keywords in hindi :- "C" को शुरू करने से पहले इसके कुछ आधारभूत अवयवों को जान लेना बहुत जरूरी है । कुछ खास तरह की Statements को लिखने के लिए विभिन्न प्रकार के Operators व Expressions की जरूरत होती है। हर भाषा में कुछ खास Statements व उनको लिखने के कुछ खास तरीके होते हैं। ये ही बात "C" language पर भी लागू होती है। इस अध्याय में हम "C" के आधारभूत अवयवों के बारे में जानेंगे ।
"C" Character set :- प्रत्येक भाषा में चिन्हो, अंकों, अक्षरों का एक समूह होता है। इन चिन्हों, अंकों व अक्षरों को एक विशेष क्रम में रखने पर एक शब्द बनता है जिसका कि अपना एक खास अर्थ होता है। जैसे र + अ + म् मिलकर राम शब्द बनाते हैं जिसका अपना एक अर्थ होता है । इसी तरह "C" में भी कुछ खास चिन्हो, अंको व अक्षरों को मान्यता दी गई है, जिनके मिलने से कुछ खास अर्थ निकलते हैं जिन्हे वास्तविक तौर पर सिर्फ computer ही समझता है। इन चिन्हो, अंकों व
अक्षरों के समूह को "C" भाषा का "C" Character Set कहा जाता है, जो कि निम्नानुसार होता है:
1 | Uppercase व Lower case की पूरी Alphabet | |||||
2 | 0 से 9 तक के अंक | |||||
3 | White Space Characters जैसे (Blank Space, H-Tab, V-Tab, Form Feed, New Line Character, Carriage Return) | |||||
4 | Special Characters | |||||
1 | , | Comma | 2 | ; | Semi Colon | |
3 | : | Colon | 4 | ? | Question Mark | |
5 | . | Dot | 6 | ‘ | Single Quote | |
7 | “ | Double Quote | 8 | | | V-Bar | |
9 | $ | Dollar Sign | 10 | # | Pound Sign | |
11 | & | Ampersand | 12 | * | Asterisk | |
13 | ( | Left Parentheses | 14 | ) | Right parentheses | |
15 | [ | Left Bracket | 16 | ] | Right Bracket | |
17 | { | Left Curly Brace | 18 | } | Right Curly Brace | |
19 | < | Less Then Sign | 20 | > | Greater Then Sign | |
21 | Blank | 22 | = | Equal to | ||
23 | Back Slash | 24 | / | Slash | ||
25 | _ | Under Score | 26 | % | Percent | |
27 | ~ | Tilde | 28 | ^ | Upper Carat | |
29 | + | Plus | 30 | – | Minus | |
31 | ! | Exclamation mark |
उपर दी गई सारणी में जितने भी Characters को दर्शाया हैं, उन सभी Characters को एक "C" Program में समय-समय पर व जरूरत के आधार पर हम Use कर सकते हैं।
"C" Tokens :- जिस प्रकार से शब्द, किसी भी paragraph की वह लघुत्तम इकाई होती है, जिसमें एक विशेष अर्थ विधमान रहता है, ठीक इसी तरह इस भाषा में भी ऐसे ही कुछ शब्द, चिन्ह आदि हैं, जो स्वतंत्र रूप से अपना कुछ अर्थ रखते हैं। "C" भाषा की वह लघुत्तम इकाई जो स्वतंत्र रूप से अपना कोई अर्थ रखती है, "C" टोकन् कहलाती है। "C" भाषा में पांच तरह के 'C" टोकनस् होते हैं, जिन्हे निम्नानुसार समझाया गया है:
Keywords या Reserve Words :- "C" language के कुछ words को Reserve रखा गया है। इन words का C Compiler के लिए Special Meaning होता है, इसलिए इन्हें Keyword या Reserve Words कहते हैं। हर एक Reserve Words का अपना एक महत्वपूर्ण Meaning होता है और हर Reserve Word को किसी विशेष परिस्थिति में विशेष काम को पूरा करने के लिए ही Use किया जाता है। हम किसी Reserve Word को किसी सामान्य काम के लिए Use नहीं कर सकते हैं। C भाषा में निम्नानुसार 36 Keywords Define किए गए हैं। कुछ Compilers में इनकी संख्या 32 ही होती है तो कुछ Compilers में इनकी संख्या 36 से ज्यादा भी हो सकती है।
1 | auto | 2 | break | 3 | case | 4 | char |
5 | const | 6 | continue | 7 | default | 8 | do |
9 | double | 10 | else | 11 | enum | 12 | extern |
13 | float | 14 | for | 15 | goto | 16 | if |
17 | int | 18 | long | 19 | register | 20 | return |
21 | short | 22 | signe | 23 | static | 24 | struct |
25 | switch | 26 | typedef | 27 | union | 28 | unsigned |
29 | void | 30 | while | 31 | asm | 32 | fortran |
33 | pascal | 34 | huge | 35 | far | 36 | near |
Identifiers - Constant and Variable Name :- जब हम कोई भी Program Develop करते हैं, तब हम विभिन्न तरह के Data को Computer की Memory में Input करके उस में विभिन्न तरह की Processing करनी होती है। Computer में Data के साथ चाहे हम किसी भी प्रकार की प्रक्रिया को करना चाहें, हमें हर Data को सबसे पहले Computer की Memory में Store करना आवश्यक होता है । Computer की Memory में किसी
Data को हम Store किए बिना उस Data के साथ किसी प्रकार का कोई भी प्रक्रिया नहीं कर सकते हैं। Computer में Memory के हर Location का एक Unique Address होता है। जब Computer में किसी भी Data को Process करने के लिए Input करते हैं, तब वह Data, Memory के कोई भी Location पर जाकर Store हो जाता है। लेकिन हमें कभी भी सामान्य तरीके से ये पता नहीं चल सकता है कि हमारे द्वारा Input किया गया Data Computer की किस Memory Location पर Store हुआ है और ना ही हम स्वयं ये तय कर सकते हैं कि हमारा Data किस Memory Location पर Store हो सकता है या होगा।, क्योंकि Data को Memory Allocate करने का काम अपनी ही सुविधानुसार Operating System स्वयं करता है।
जब हमारे Data को Store करने के लिए Compiler Memory को Reserve करता है, उस समय हम उस Reserve होने वाली Memory Location का एक नाम Assign कर देते हैं। इस नाम के द्वारा ही हम हमारे Data को Computer की Memory में ldentify कर सकते हैं। हमारे द्वारा किसी Data की Memory Location को दिए जाने वाले इस नाम को ही ldentifier कहते हैं। जब हम किसी भी Memory Location का जो नाम Assign करते हैं. उन नामों को कुछ नियमों को ध्यान में रख कर परिभाषित करना होता हैं, क्योंकि "C" Compiler उन विशेष प्रकार के नियमों के आधार पर परिभाषित किये गए नामों के साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाएं करता है। किसी भी Identifier को नाम देने के लिए हमको निम्न नियमों को Follow करना होता है, जिन्हें ldentifier Naming Convention कहा जाता है:
- किसी भी ldentifier के नाम में किसी भी Upper Case व Lower Case Character का प्रयोग किया जा सकता है।
- किसी भी ldentifier के नाम में Underscore का भी प्रयोग किया जा सकता है ।
- किसी भी ldentifier के नाम में यदि हम अंकों का प्रयोग करना चाहे, तो अंकों का प्रयोग करने से पहले कम से कम एक Character या Underscore का होना जरूरी होता है।
- इसके अलावा ldentifier के नाम में किसी भी प्रकार के Special Symbol जैसे कि Period, Comma, Blank Space आदि का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
- साथ ही हम ldentifier के नाम में किसी Reserve Word या किसी Built-In Function के नाम का प्रयोग भी नहीं कर सकते है।
- किसी भी नाम की शुरूआत किसी अंक से नहीं हो सकती है ।
"C" एक Case Sensitive Language है, इसलिए इस भाषा में Capital Letters व Small Letters के नाम अलग-अलग माने जाते हैं। जैसे int Sum व int sum दो अलग-अलग Variable Name या Identifies होंगे ना कि समान।
किसी Variable Identifier या Constant ldentifier का हम निम्न तरीके का कोई भी नाम रख सकते हैं, जो कि "C" के Naming Rules का पूरी तरह से पालन करते हैं:
0 Comments